मानवता का कल्याण करने हेतु महादेव तत्पर हैं-आचार्य राजेन्द्र जोशी
मानवता का कल्याण करने हेतु महादेव तत्पर हैं-आचार्य राजेन्द्र जोशी
BIKANER- परम पूज्य ब्रह्मलीन श्रीस्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज की पावन स्मृति में श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर में अधिष्ठाता पूज्य स्वामी विमर्शानंदगिरि जी महाराज के सान्निध्य में श्री शिव महापुराणा कथा के चतुर्थ दिवस पर व्यास पीठाधीश्वर राजेन्द्र जोशी ने कहा कि शिव जीवन मात्र का कल्याण करने हेतु तत्पर रहते हैं।
वे चाहते हैं कि जीवन अपनी शास्त्रीय कामनाओं की पूर्ति करते हुए इसी जन्म में ईश्वर की कृपा का अनुभव कर लें। पूज्य स्वामी श्री विमर्शानंदगिरि जी महाराज ने अपने आशीवर्चन में कहा कि सनातन संस्कृति वेद मूलक है। अर्थात् इसके आधार में अपौरूषेय अनंत वेद है। शंकराचार्य जी अपने स्त्रोत में वेदानुसार साधना के मार्ग का ही प्रतिपादन करते हैं और कहते हैं कि अपने सारे कर्तव्यों को निभाते हुए हमें ईश्वर की शरण में जाना है।
मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि वीणा नृत्य अकादमी की दिव्य बालिकाओं द्वारा आज भगवान् शिव के विवाह पर अलौकिक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई ।
