मंत्री  ने दी है क्षेत्र को बड़ी सौगात रेल से क्षेत्र का होगा कायापलट- जगविंदर सिंह सिद्धू

मंत्री  ने दी है क्षेत्र को बड़ी सौगात रेल से क्षेत्र का होगा कायापलट- जगविंदर सिंह सिद्धू

मंत्री  ने दी है क्षेत्र को बड़ी सौगात रेल से क्षेत्र का होगा कायापलट- जगविंदर सिंह

 सिद्धू

BIKANER /KHAJUWALA - खाजूवाला से जैसलमेर तक प्रस्तावित रेल परियोजना को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने पर बीकानेर सहित पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में उत्साह की लहर है। इस ऐतिहासिक मंजूरी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं  ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग की बड़ी सफलता बताया।

बीकानेर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में खाजूवाला क्षेत्र के भाजपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जोनल रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य व किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जगविंदर सिंह सिद्धू, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष थान सिंह भाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजवी, खाजूवाला प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बीरड़ा,राकेश कसवां सहित कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का आभार व्यक्त किया। जगविंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि खाजूवाला से जैसलमेर तक की रेल लाइन सीमावर्ती क्षेत्रों की जीवनरेखा साबित होगी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम  की आर्थिक प्रयासों के द्वारा यह बड़ी सौगात क्षेत्र को दी है इससे क्षेत्र का कायापलट होगा रोजगार को नई आयाम मिलेंगे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यह रेल लाइन सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है क्षेत्र की कनेक्टिविटी पूरे देश के साथ हो जाएगी जिससे क्षेत्र को नए-नए अवसर मिलेंगे।


किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष थान सिंह भाटी ने कहा कि इस रेल लाइन से सीमावर्ती किसानों को उपज के बेहतर बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा। वहीं, जितेन्द्र सिंह राजवी ने कहा की  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला से जैसलमेर तक रेल लाइन की मंजूरी दिलवाकर क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी की है। इससे न सिर्फ व्यापार बढ़ेगा, बल्कि रोजगार और पर्यटन को भी गति मिलेगी।
सूत्रों के अनुसार रेल परियोजना के अगले चरण में रेलवे सर्वे और भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया आगामी महीनों में शुरू हो सकती है। रेलवे विभाग और जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। सर्वे की रिपोर्ट के बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम मान रहे हैं।