बुधवार को आएंगे केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल

बीकानेर, 20 जनवरी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार प्रातः 7:20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। श्री मेघवाल दोपहर 1 बजे लालगढ़ पैलेस में जी राजस्थान की ओर आयोजित कार्यक्रम 'एक कदम विकास की ओर' में शिरकत करेंगे। श्री मेघवाल विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने की पश्चात रात्रि 10:20 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।