शतरंज और फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

शतरंज और फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

द पुष्करणाज फाउण्डेशन खेल सप्ताह


धर्म को पुष्ट करने वाला पुष्करणा ब्राहम्ण है-एस.एल. हर्ष


शतरंज और फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

BIKANER- पुष्करणा दिवस के अवसर पर द पुष्करणाज फाउण्डेशन की ओर से 03 अगस्त तीसरे दिन खेल सप्ताह के प्रथम सत्र का आगाज किया गया। द पुष्करणाज फाउण्डेशन की ओर से रविवार को सुबह 9 बजे लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथी एस.एल. हर्ष विशिष्ठ अतिथि अनिल बोड़ा, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (जिला खेल अधिकारी), अति विशिष्ठ अतिथि डी.पी. छीपा (आबिटर चैस अधिकारी), अध्यक्ष्ता अशोक पुरोहित ने की। 


मुख्य अतिथि एस.एल. हर्ष ने बताया कि पुष्करणा ब्राहम्ण वर्ग की उत्पति सावन शुक्ल त्रयोदशी को उष्ट्र वाहिनी का पूजन किया जाता है उसमें उष्ट्र वाहिनी माता का पूजन होता है जो कि 07 अगस्त को मनाया जायेगा ब्राहम्ण वर्ग में जो धर्म को पुष्ट करता है वह पुष्करणा ब्राहम्ण कहलाता है आज के इस दौर में ब्राहम्ण समाज को एक होना होगा और संस्कार से व्यक्ति का विकास होता है। इसी क्रम में विशिष्ठ अतिथि अनिल बोड़ा ने बताया कि पुष्करणा समाज में खेल प्रतियोगिता आयोजित करना समाज को संयुक्त करने का कार्य है जिससे समाज के लोग का एक दूसरे से जुड़ाव हो सके और खेल के साथ मनोरंजन भी हो सकें। बोड़ा ने बताया कि पुष्करणा समाज की उत्पती 6 से 7 दशक पूर्व राज दाहर सेन की सन्तान कहलाते है। अध्यक्षता करते हुए डी.पी. छीपा ने बताया कि आज के इस दौर में शतरंज का खेल एकाग्रता वाला खेल है इसमें संयम और शालिनता और धैर्य का परिचय का मोहताज है। फाउण्डेशन के आशिष रंगा ने बताया कि 45 खिलड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें महिला व पुरूष शामिल थे। आशिष रंगा ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में परूष वर्ग में विश्वास जोशी और निशांत व्यास संयुक्त विजेता के साथ प्रथम रहे, अन्तस बोहरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया हिमांशु औझा और आदित्य चूरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में नन्द किशोर रंगा ने बताया कि महिला वर्ग में अनवेशा व्यास ने प्रथम स्थान हासिल किया नैनसी बोड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और मानवीता भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


तीसरे दिन खेल सप्ताह में दूसरे सत्र में फुटबाल खेल प्रतियोगिता का आगाज किया गया जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता नवल पुरोहित विशिष्ठ अतिथि भरत पुरोहित और अध्यक्षता गोपीकिसन छंगाणी एवं राजेश रंगा ने की। मुख्य अतिथि नवल पुरोहित ने बताया कि द पुष्करणाज फाउण्डेशन द्वारा जो कार्य खेल को बढ़ावा देने के लिए करते है मैं उनको साधुवाद देता हॅू द पुष्करणाज फाउण्डेशन पुरे 1 साल में अनेक गतिविधियों को समाज को देखने को मिलती है समय-समय पर ये फाउण्डेशन समाज के लिए विशेष कार्य करते रहते है मुझे इस बात की खुशी है कि पुष्करणा दिवस के उपलक्ष्य में 10 खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें फुटबाल खेल का आज दृश्य देखने को मिल रहा है जिसमें विशेष रूप से महिला और पुरूष का फुटबाल खेल रोचकमय है। इसी क्रम में भरत पुरोहित ने बताया कि फुटबाल से बीकानेर में कई खिलाड़ी तैयार हुए है और बीकानेर का नाम रोशन किया हैं। रैफरी और कोच की भूमिका में जितेन्द्र पुरोहित और राजा पुरोहित ने भूमिका निभाई। 
फाउण्डेशन के नन्द किशोर रंगा ने बताया कि खेलेगा पुष्करणा तो बढ़ेगा पुष्करणा की तर्ज पर द पुष्करणाज फाउण्डेशन के द्वारा आयोजित फुटबाॅल 7 ए साईड प्रतियोगिता में महिला और पुरूष सहित 7 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें महिला वर्ग फुटबाॅल प्रतियोगिता का परिणाम पुरोहित इलेवन विजेता और व्यास इलेवन उपविजेता रही। इसी के साथ ही पुरूष वर्ग में बालाजी इलेवन और एमबीसी कलब के बीच फाइनल प्रतियोगिता में बालाजी इलेवन विजेता रही। 
इस अवसर पर कृष्णचन्द पुरोहित, भानू आचार्य, सुनिल व्यास, रोचक व्यास, उषा उपाध्याय, विमल किशोर व्यास, विनित बिस्सा, अशोक उपाध्याय, जगदीश पुरोहित, अशोक  पुरोहित, राजकुमार रंगा (राजू जी रंगा), शिवदत्त व्यास, मरूधर बोहरा, श्यामसुन्दर किराडू, राममूर्ति व्यास, उमेश पुरोहित, महेश पुरोहित, आदित्य पुरोहित, गणेश हर्ष, केशव आचार्य, मोहित पुरोहित आदि मौजूद रहे।