द पुष्करणाज फाउण्डेशन खेल सप्ताह में जुड़ो प्रतियोगिता

द पुष्करणाज फाउण्डेशन खेल सप्ताह में जुड़ो प्रतियोगिता

द पुष्करणाज फाउण्डेशन खेल सप्ताह में जुड़ो प्रतियोगिता

 
BIKANER- पुष्करणा दिवस के अवसर पर द पुष्करणाज फाउण्डेशन की ओर से 04 अगस्त चैळे दिन खेल सप्ताह में जुड़ों प्रतियोगिता कपिल आश्रम में आयोजित की गई। द पुष्करणाज फाउण्डेशन की ओर से सोमवार को सुबह 8 बजे कपिल आश्रम में जुड़ो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य मांगीलाल जोशी विशिष्ठ अतिथि कैलाश जी व्यास, अति विशिष्ठ अतिथि नृसिंह औझा और अध्यक्ष्ता गोपीकिशन छंगाणी ने की। 

.
मुख्य अतिथि मांगीलाल जोशी ने बताया कि पुष्करणा ब्राहम्ण वर्ग की खेलों के प्रति सजगता होनी चाहिए जिससे खिलाड़ियों में उर्जावान और ताकतवर बन सके, खेलाों से बुद्धि में त्रीवता आती है। इसी क्रम में विशिष्ठ अतिथि कैलाश व्यास ने बताया कि पुष्करणा समाज में खेल प्रतियोगिता आयोजित करना समाज को इक्कठा करना बहुत ही कठीन कार्य है लेकिन इस कठिन कार्य को द पुष्करणाज फाउण्डेशन ने सरलता और सहता के साथ खेलों के विकास के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए सरलता व सहजा का प्रमाण दिया। अति विशिष्ठ अतिथि नृसिंह औझा ने बताया कि समाज के किसी भी क्षेत्र का कार्य हो और मुझे किसी भी वक्त समाज के लिए तैयार रहूंगा मुझे गर्व है कि द पुष्करणाज फाउण्डेशन के द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन करना और मुझे इस कार्य का हिस्सा होना मेरे लिए गौरव की बात है। अध्यक्ष करते हुए गोपीकिशन छंगाणी ने बताया कि द पुष्करणाज फाउण्डेशन के द्वारा विभिन्न कियाकलापों के साथ खेल के विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व का विकास भी होना चाहिए तभी समाज सुदृढ़ होगा। जुड़ो संघ के सदस्य गजानन्द पुरोहित ने सभी आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और मनमोहन औझा और गजानन्द पुरोहित के नेतृत्व में जुड़ो प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम संचालन कृष्णचन्द पुरोहित ने किया।


फाउण्डेशन के कृष्णचन्द पुरोहित एवं राजेश रंगा ने बताया कि जुड़ों प्रतियोगिता में महिला व पुरूष सहित 45 खिलाडियों ने हिस्सा लिया जिनकों विभिन्न भार वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पुरूष वर्ग में कृष्णा जोशी को स्वर्ण पदक लक्ष्मी नारायण 44 केजी में रजत पदक, सुनिल जोशी 30 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक, नागेश्वर जोशी 40 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक, हंसराज औझा 70 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक, मुकेश छंगाणी 52 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक, कृष्णकान्त छंगाणी 58 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक। महिला वर्ग में मानसी व्यास 90 केजी स्वर्ण पदक, काजल औझा 62 केजी भार वर्ग स्वर्ण पदक, वेदन्ती औझा 55 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक, कृष्णा औझा 49 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक, जया औझा 40 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक।
फाउण्डेशन के मरूधर बोहरा ने बताया कि 5वें दिन खेल सप्ताह में योगा और वुशू प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
इस अवसर पर कृष्णचन्द पुरोहित, भानू आचार्य, सुनिल व्यास, रोचक व्यास, उषा उपाध्याय, विमल किशोर व्यास, विनित बिस्सा, अशोक उपाध्याय, जगदीश पुरोहित, अशोक जी पुरोहित, राजकुमार रंगा (राजू जी रंगा), शिवदत्त व्यास, मरूधर बोहरा, श्यामसुन्दर किराडू, राममूर्ति व्यास, उमेश पुरोहित, महेश पुरोहित, आदित्य पुरोहित, गणेश हर्ष, केशव आचार्य, मोहित पुरोहित आदि मौजूद रहे।